भोपाल

राजधानी में छात्रवृत्ति घोटाला उजागर, 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों पर केस दर्ज  -क्राइम ब्रांच कर रही पूरे मामले की जांच 

राजधानी में छात्रवृत्ति घोटाला उजागर, 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों पर केस दर्ज
-क्राइम ब्रांच कर रही पूरे मामले की जांच
भोपाल यशभारत। राजधानी में पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भारी घोटाला सामने आया है। पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने शहर के 40 से ज्यादा मदरसों/ स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कक्षा 11 और 12 में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सालाना 5700 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। भारत सरकार से मिलने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों में पढऩे वाले 11 सौ छात्रों को दिया जा रहा था। जबकि इन मदरसों/स्कूलों की मान्यता महज 10वीं कक्षा की है। इन सभी मदरसों/स्कूलों गलत तरीके से 11वीं और 12वीं कक्षा की मान्यता दिखाकर छात्रवृत्ति ली जा रही थी। इन मदरसों व स्कूलों ने करीब 62 लाख रूपए से ज्यादा की छात्रवृत्ति ली है। करीब मामला उजागर होने के बाद पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी ने कल क्राइम ब्रांच में शहर के 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस इन मदरसों व स्कूलों की मान्यता के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
इन पर हुई एफआईआर
मदरसा एमएस आसिफ सईद उर्दू, हनीफ, सर मैथ्यू अर्नाल्ड मुल्ला कॉलोनी करोंद, न्यू म.ज.कन्वेंट स्कूल, रंभा नगर, बैरसिया, सेंट देसूजा कॉन्वेंट रेतघाट कमला पार्क, सिटी मोंटेसरी स्कूल आम वाली मस्जिद जहांगीराबाद, न्यू एससीबी कॉन्वेंट स्कूल शांति गार्डन अशोका गार्डन, एम.अरबिया अमीरुल इस्लाम, गैस आरएचटी, एम.दीनियत अयशुल उलुम, एम. दिनीयत टी.मुल मोमनिन इलाही, मो. फैज रज़्ज़ाकिया कमला नगर, इस्लामिया अनवारुल न्यू राजीव कॉलोनी, निशा प्राइमरी जिया कॉलोनी,जीनतुल उलूम नवाब कॉलोनी,मदरसा अहद तालीमुल कुरान झुग्गी बस्ती, बाग दिलकुशा, मदरसा ऐमन दीनी भोईपुरा, मदरसा एमएस अल उस्मानिया शारदा नगर,मदरसा आसिफ सईद उर्दू, हनीफ कॉलोनी, मदरसा बुशरा दीनी 12 कोला महोल्ला, ईटखेड़ी, मदरसा दीनी.वरिशुल हयात शारदा नगर, मदरसा इ कैसर अटल नेहरू नगर समेत अन्य मदरसों व स्कूलों पर केस एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button