भोपाल

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग और युवक ने दमतोड़ा -मर्ग कायम कर जां में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग और युवक ने दमतोड़ा

-मर्ग कायम कर जां में जुटी पुलिस

भोपाल यशभारत। शहर के अलग-अलग इलाकों में पिछले दिनों हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग और बाइक युवक की मौत हो गई। पैदल बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया था, जबकि युवक अपनी ही बाइक स्लिप होने के कारण हादसे का शिकार हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक एकतापुरी निवासी चांदी लाल पुत्र हर्ष चौटेले(60) प्राइवेट काम करते थे। वह गत 22 जून को औद्योगिक क्षेत्र से पैदल घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान कल उनकी मौत हो गई। इधर, परवलिया सड़क थाना पुलिस ने बताया कि अहमदपुर निवासी शिव कुशवाहा पुत्र बारेलाल(22) गत 2& लून को अपनी बाइक लेकर मुबारकपुर चौराहा से गुजर रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अलग-अलग दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से दो दिन पहले एक अन्य अस्पताल में सिफ्ट किया गया था। यहां पर उसने उपचार के दौरान कल दमतोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button