टैंकर की टक्कर से वृद्ध की मौत सुबह सुबह कटंगी में सड़क दुर्घटना

जबलपुर यशभारत।
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ाव में आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में 54 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उक्त दुर्घटना की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो कुछ ही देर में दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई कोउपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 8 मदार चौक निवासी मोहम्मद अलीम पिता मोहम्मद गुफरान बाइक में सवार होकर दरगाह गया हुआ था आज सुबह वह दरगाह से बाइक में सवार होकर घर लौट रहा था वह जैसे ही पड़ाव के पास पहुंचा ही था कि दमोह की ओर से आ रहे एक टैंकर चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आलिम के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण दुर्घटना स्थल पर अधिक रक्त स्राव हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।







