जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

राहुल प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की कन्फर्मेशन अब तक नहीं

राहुल प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की कन्फर्मेशन अब तक नहीं

जबलपुर यशभारत। 31 तारीख को जबलपुर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की जय हिंद यात्रा और सभा को लेकर तैयारी तो जोर-जोर से चल रही हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी प्रस्तावित कार्यक्रम का कोई अधिकृत कार्यक्रम सामने नहीं आया है जिसके कारण उनके आगमन को लेकर संशय की स्थिति निर्मित है और जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि उनके आने की संभावना अब कम ही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल शाम से शहर में है और आज सुबह भी सिविल लाइन स्थित होटल में उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से न केवल भेंट की बल्कि आयोजन को लेकर  चर्चा की कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने सभी से एकजुट होकर काम करने के लिए कहा।  होटल मै जब मीडिया ने उनसे नेताओं के आगमन को लेकर बात की तो उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिग्विजय सिंह कमलनाथ और प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ ही देश और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की बात को कहीं लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का उन्होंने नाम भी नहीं लिया जिससे लगने लगा है कि अंतिम चरण में राहुल प्रियंका के अलावा केंद्रीय नेतृत्व का कोई बड़ा नेता भले ही आ जाए लेकिन इन दोनों का आना संभव ही लग रहा है। इसके पूर्व गत शाम भी पूर्व विधायक विनय सक्सेना के आवास पर उन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट कर आयोजन को लेकर लंबी चर्चा भी की थी और वहां से भी जो बाईट उनकी सामने आई है उसमें भी उन्होंने उन्हें नाम का जिक्र किया है जिनका उल्लेख ऊपर किया जा चुका है। श्री पटवारी और श्री चौधरी के साथ सह प्रभारी सुखदेव पांसे भी मौजूद थे। प्रदेश के जो दूसरे बड़े नेता आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं उनमें राज्यसभा सांसद विवेक तंन्खा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के अलावा महाकौशल के दूसरे बड़े कांग्रेस नेता भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि शहर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दर असल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा ही तय किया गया था कि देशभर में जय हिंद यात्रा और सभा का आयोजन न केवल अच्छी तरह से किया जाए बल्कि इसे ऐतिहासिक स्वरूप भी दिया जाए। और इसीलिए कहीं ना कहीं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के आने के दावे किए जा रहे थे। कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के 5 बड़े शहरों में मुख्य तौर पर यह कार्यक्रम आयोजित होंगे और इन पांच शहरों में मध्य प्रदेश के जबलपुर को चुना गया था जबलपुर की ऐतिहासिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि उक्त कार्यक्रम में राहुल प्रियंका के आने की बात की जा रही थी हालांकि कांग्रेस जन अभी भी उनके कार्यक्रम को प्रस्तावित बता रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि जल्द ही संबंध में कोई सूचना मिलेगी लेकिन जिस तरह की संकेत मिल रहे हैं उसे नहीं लगता कि आप बहुत कुछ हो पाएगा क्योंकि कार्यक्रम में सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है। नगर प्रवास पर आये प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने गोल बाजार में आयोजित होने वाली सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं से की है। खुद प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौरा कर इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए न केवल बैठक कर रहे हैं बल्कि आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। जबलपुर में भी इस आयोजन को लेकर अब तक कहीं बैठकर आयोजित हो चुकी हैं और क्या कम अभी भी जारी है। जबलपुर के बाद प्रदेश अध्यक्ष का डिंडोरी जाने का कार्यक्रम है। इसके पूर्व मंगलवार को वे कटनी प्रवास पर थे। हालांकि आयोजन को लेकर कांग्रेस जनों में जोश तो है लेकिन जिस तरह की परिस्थितियों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आगमन की अनिश्चित को लेकर निर्मित हुई है उससे निराशा का भाव भी दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button