जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गुजरात से 25,000 के इनामी ड्रग तस्कर को दबोचा

फरवरी में घोषित हुआ था भगोड़ा, पहली बार ड्रग तस्करी में गिरफ्तारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ड्रग तस्करी के एक महत्वपूर्ण मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी आरोपी बाजिद खान को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय बाजिद खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है और उसे फरवरी 2025 में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी विक्रम सिंह ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 मई 2023 को क्राइम ब्रांच ने इमरान खान उर्फ साहिल नामक एक व्यक्ति को 269 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इमरान ने खुलासा किया था कि उसने यह ड्रग्स बाजिद खान से प्राप्त किए थे। तभी से बाजिद खान फरार चल रहा था और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ रहा था, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई अबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें एएसआई दीपचंद, एचसी संदीप, विनोद, सुक्रमपाल, संजय, मनीष और कॉन्स्टेबल सुमित शामिल थे। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी इंस्पेक्टर वीर सिंह और एसीपी पंकज अरोड़ा ने की। तकनीकी सहायता और मोबाइल नंबरों की जांच के जरिए पुलिस टीम ने पहले उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

डीसीपी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि बाद में सूचना मिली कि बाजिद खान गुजरात में छिपा हुआ है। टीम 15 मई को गुजरात पहुंची और आखिरकार 18 मई को मोरबी, गुजरात से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। पेशे से ड्राइवर बाजिद खान केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और यह पहली बार है जब उसे ड्रग तस्करी के किसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button