पेशी पर आया आरोपी हो गया फरार : मच गया हड़कंप, मामला दर्ज

ग्वालियरlग्वालियर जिला न्यायालय परिसर में पेशी पर आया आरोपी वारंट और गिरफ्तारी पत्रक माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के दौरान मौक़े का लाभ उठा कर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सीएसपी यूनिवर्सिटी हिना खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बहोड़ा पुर थाना पुलिस द्वारा ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सुसेरा कोठी के रहने वाले स्थाई वारंटी सोनू राठौर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. कोर्ट कार्रवाई के दौरान आरोपी मौका देखकर भाग निकला. बहोड़ा पुर थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक गौरव जैन द्वारा तत्काल मामले की सूचना यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को दी गई. जिस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।







