जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैंट में 15 लाख के जेवरात, 1 लाख के वाहन ले उड़े चोर : सूने बंगले में धाबा बोलकर दिया वारदात को अंजाम

09 12 2021 chori1

जबलपुर, यशभारत। केंट के सदर स्थित एक सूने बंगले में चोरों ने धाबा बोलते हुए करीब 15 लाख रुपए के पैत्रिक जेवरात और करीब एक लाख कीमत के तीन टू व्हीलर वाहन पार कर, रफूचक्कर हो गए। जिस समय सह घटना हुई पीडि़त भोपाल स्थित अपने घर में था। जैसे ही उसे चोरी की वारदात का पता चला, तत्काल थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए, सीसीटीव्ही फु टेज खंगाल रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 33 बर्षिय हितेश कुमार वकलवार ने बताया कि काम के सिलसिले में उसे अक्सर ही भोपाल में रहना पड़ता है। वह जबलपुर से आता-जाता है। सोमवार को कई महिनों बाद हितेश जब घर लौटा तो उसके होश उड़ गए।

लॉकर खुले पड़े थे
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता हितेश ने जानकारी दी कि वह जैसे ही बंगले के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि उसके लॉकर खुले पड़े और तीन से चार लाख रुपए कीमती के जेवरात गायब थे। पीडि़त ने बताया कि आज के हिसाब से देखा जाए तो जेवरातों की कीमत अब करीब 15 लाख रुपए होगी।

पड़ोसी करता है तांकझांक
पीडि़त ने बताया कि घटना के बाद जब उसने आसपास पतासाजी की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाला आसिफ अली अक्सर उसके सूने बंगले में तांकझांक किया करता था। जिसपर उसे शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App