जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गढ़ा में 1 लाख का गांजा पकड़ा : बजरंग पहाड़ी में उतारा जाता है गांजा , फिर गुर्गों को होता है सप्लाई

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशे के कारोबार में लिप्त तस्कर के तार मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों तक हैं। गढ़ा पुलिस ने बजरंग पहाड़ी में दबिश देते हुए युवक को 8 किलो गांजा के साथ दबोचा है। इसके साथ ही प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि गढ़ा की बजरंग पहाड़ी में अक्सर गांजा की खेप उतारी जाती है और फिर यहीं से ही सप्लाई का गोरखधंधा किया जाता है। हांलाकि पुलिस इस पर जांच कर रही है, साथ ही पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में यह पता लगाने में चुटी है कि वह गांजा किससे खरीदता था और उसके पास गांजा कहां से आता था।
गढ़ा थाना एसआई ब्रजेन्द्र तिवारी ने बताया कि पुलिस को शाम को सूचना मिली कि एक बाइक सवार गांजा तस्कर खेप लेकर आ रहा है, जो बजरंग पहाड़ी में ग्राहक से मिलेगा। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने टीम बनाकर पहाड़ी को घेर लिया।

बाइक से आया तस्कर
पुलिस ने बताया कि गांजा तस्कर बाइक क्रमांक एमपी 20 केएन 1629 से आया और मोबाइल पर बात करने लगा। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने तस्कर मोसिम अंसारी को दबोच लिया। जिसके कब्जे से पि_ू बैग में गंाजा बरामद किया। जो तौल करने पर आठ किलो निकला। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए के ऊपर आंकी जा रही है। तस्कर यहां किससे मिलने आया था और गांजा की खेप यहां आई कहां से, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रशांत शुक्ला एसआई और हमराह स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App