जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रीवा-कटनी NH 30 पर बेकाबू होकर पलटी कारः मासूम बालिका की मौत, 5 अन्य लोग घायल

सतना। रीवा-कटनी NH30 पर रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के अहिरगांव में एक तेज रफ्तार कार पलट जाने से डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के NH 30 के रामपुर-अमरपाटन मार्ग पर अहिरगांव के पास तेज रफ्तार कार (MH16DM4359) बेकाबू हो कर पलट गई। कार सड़क से नीचे उतरी और नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार डेढ़ वर्षीय कृतिका साहनी पिता प्रमोद साहनी की मौत हो गई।

 

कार में प्रमोद साहनी पिता बसवन्ना साहनी (30) निवासी अहमदनगर, बड़गांव नागपुर महाराष्ट्र, उसकी पत्नी राजली देवी, बेटी अंशिका (9), कृतिका (18 माह) के अलावा मुकेश साहनी पिता खुशीलाल साहनी (25) एवं नीतू साहनी भी सवार थे।

 

दुर्घटना में कार सवार सभी लोगों को चोट आई है, लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर रामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा। मासूम बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से देवरिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला साहनी परिवार अहमद नगर महाराष्ट्र में रहता है। प्रमोद की वहां किराना की दुकान है। परिवार के लोग किसी समारोह में शामिल होने देवरिया गए थे। वहां से लौटते वक्त गुरुवार को उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

 

रामपुर टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों में से दो को ज्यादा चोट हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button