
जबलपुर यशभारत।
सेवा निवृत कर्मचारियों के लिए कार्य कर रही संस्था विजन जबलपुर के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वरिष्ठ अधिकारियो ने स्वयं मौजूद होकर उनकी समस्याओं को सुना और उसका निराकरण भी किया। विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विजन जबलपुर एक सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों की संस्था है जो समय समय पर कभी सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए तो कभी गरीब कन्याओं के लिए कार्य करती आ रही है इसी कड़ी में आज हम सभी के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
जीवन प्रमाण पत्र भरवाने हेतु लेखा नियंत्रक, रिज रोड स्थित स्पर्श कार्यालय द्वारा एक दिवसीय शिविर डिफेंस (सैनिक एवं सिविलयन) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु लेखा नियंत्रक, रिज रोड स्थित स्पर्श कार्यालय द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन जिला सैनिक बोर्ड, कटंगा में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 155 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर समस्या दर्ज कर समाधान पाया व जीवन प्रमाण पत्र भरवाया । शिविर में एस नन्दरा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी के मार्गदर्शन, लेखा कार्यालय के स्टाफ तथा विजन जबलपुर के सीनियर सिटिजन के सहयोग से संपन्न हुआ। जहां शिविर में विंग कमांडर पंकज कुमार,( प्रभारी जिला सैनिक बोर्ड और आर एस गुसाई, सहायक नियंत्रक ने सभी की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और तत्काल ही उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर विजन जबलपुर के सभी पदाधिकारीयों सी एस राजपूत, यशवंत राव,आर एस ठाकुर, रुप कुमार, टेकचन्द अधिकारी,सिरिल चार्ल्स, एस.के यादव सी.पी.राज, हरवंश पटेल, बी.एस अरोरा, बी बी मोगा, आर के व्यास, अजय राजपूत, एस एस चौबे का विशेष सहयोग रहा। वहीं विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष विजन जबलपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।







