देश

भारत ने फाइनल में रचा इतिहास, चीन को 1-0 से हराकर रचा नया कीर्तिमान

पटना, एजेंसी। एशियन वुमेंस हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में इतिहास रच दिया है। वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया । तीसरे क्वार्टर के पहले यानी मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई।

पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0-0 की बराबरी पर रही। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तबदील नहीं कर सकी।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम 5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपिसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा
भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उसने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button