सीबीआई ने विशाखापत्तनम के डिविजनल रेलवे मैनेजर को गिरफ्तार किया

मुंबई के ठेकेदार से 25 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी, लेने पहुंचे तो पकड़े गए
मुंबई , एजेंसी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारियों ने शनिवार को विशाखापत्तनम के वाल्टेयर डिवीजन के डिविजनल रेलवे मेनेजर सौरभ प्रसाद को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। सौरभ कुमार पर मुंबई के एक ठेकेदार से 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। सीबीआई े ने रिश्वत देने वाले को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीआरएम ने मैकेनिकल ब्रांच से जुड़े एक टेंडर के सिलसिले में ठेकेदार से 25 लाख रुपए की मांग की थी। रिश्वत लेने के लिए वे मुंबई पहुंचे, जहां दिल्ली से आई सीबीआई टीम के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई अधिकारियों ने विशाखापत्तनम में डीआरएम ऑफिस की तलाशी ली, जहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए। सूत्रों के मुताबिक, विशाखापत्तनम डिवीजन के डीआरएम सौरभ प्रसाद, 1991 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग रेलवे अधिकारी हैं। वे एक साल पहले विशाखापत्तनम में ष्ठक्ररू के रूप में नियुक्त हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के मामले को लेकर ष्टक्चढ्ढ सोमवार सुबह पूरी जानकारी देगी।
जुलाई में े पांच रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया था
इस घटना से पहले जुलाई में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में रेलवे के पांच सीनियर ऑफिसर को गिरफ्तार किया थ। इनमें गुंतकल डिवीजन के डिविजनल रेलवे मेनेजर विनीत सिंह भी शामिल थे। सीबीआई ने गुंतकल रेलवे डिवीजन में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को उजागर करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया था। जांच के दौरान, कुछ आरोपियों के घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया। विनीत सिंह के आवास से लगभग 7 लाख रुपए और तीन अन्य व्यक्तियों से 11 लाख रुपए जब्त किए गए थे।







