देश

BREAKING : युवक की नृशंस हत्या : खून से लथपथ पड़ा मिला शव

दमोह lनोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले हरदुआ मानगढ़ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी गांव का ही रहने वाला है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है लेकिन पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगाl

 

हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां भारत दुबे नाम के युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पर नोहटा टीआई अरविंद सिंह, तेंदूखेड़ा एसडीओपी देवी सिंह और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे। रात से ही पुलिस लगातार हत्या के आरोपी का पता करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी हाथ नहीं लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button