SPMCHP231-2 Image
जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

10 राज्यों की 31 विधानसभा, वायनाड लोकसभा सीट पर वोटिंग:बंगाल में फायरिंग, TMC नेता की मौत

झारखंड में पहले फेज की 43 सीटों के साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना जिले के जगतदल इलाके में कुछ लोगों ने TMC नेता अशोक साहू पर बम फेंके और गोलीबारी की। इसमें उनकी मौत हो गई। वे TMC से पूर्व वार्ड अध्यक्ष रह चुके हैं।

राजस्थान के देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। वे समरावता मतदान केंद्र जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे।

बिहार के तरारी विधानसभा सीट पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों गुटों में हुई मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं। एक युवक का सिर फट गया। पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है। प्रियंका वायनाड में एक बूथ पर पहुंचीं और लोगों से मिलीं।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SPMCHP231-2 Image