काम्बिंग गश्त : लंबे समय से फरार 77 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, 47 गुण्डे व 43 निगरानी बदमाशों के घर पर जाकर की गई चैकिंग

कटनी, यशभारत। त्योहारों के मद्देनजर जिले की पुलिस ने विगत रात्रि साप्ताहिक कांबिंग गस्त का विशेष अभियान चलाकर 20 स्थाई वारंटियों, 57 गिरफ्तार वारंटियों सहित कुल 77 वारंट तमील किए गए हैं, साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान 47 गुण्डा बदमाश एवं 43 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना व चौकी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान जिला बदर के आरोपियों की चेकिंग की गई। 3 जिला बदर के आरोपियों के पते पर जाकर उन्हें अपराधिक गतिविधियों में लिप्त नहीं होने की समझाइश दी गई। गस्त के दौरान अवैध शराब का विक्रय व परिवहन करने वालों के विरूद्ध 73 प्रकरण कायम कर आरोपियों से कच्ची शराब व देशी मदिरा बरामद की गई। 3 आरोपियों के पास से अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किए गए। कॉबिंग गश्त के दौरान जुआ खेलते पाये जाने पर जुआडिय़ो के विरूद्ध 23 प्रकरण कायम किये गये। शांति भंग करते हुए पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 14 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। शांति कायम रखने हेतु 138 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। इसी तरह 23 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।







