जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डेंगू का दंश : 13293 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 919 पॉजिटिव… ऐसे करें बचाव..पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर lकलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्वालियर शहर में डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग मलेरिया एवं नगरनिगम की संयुक्त टीमो द्वारा डेंगू नियंत्रण करवाई की जा रही है तथा सर्वे टीम द्वारा घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट कराए जा रहे हैं। 

आज 364 रोगियों की डेंगू जांच में ग्वालियर के कुल 21 डेंगू पॉजीटिव केस पाए गए, इस वर्ष जनवरी से अभी तक कुल 13293 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 919 पॉजिटिव केस पाये गये हैं जिनका उपचार किया गया। सर्वे टीम द्वारा आज कुल 5318 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 249 घरो में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया । जनवरी से अभी तक कुल 503208 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 18792 घरो में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया हैl

डेंगू नियंत्रण के लिए डेंगू प्रभावित क्षेत्र में दवा का छिड़काव तथा नगर निगम के सहयोग से फागिंग की कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया कार्यालय की टीम नियमित सर्वे कर डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जाकर सर्वे तथा दवा का छिड़काव कर रहे हैं और लोगों को डेंगू से बचाव के लिए समझा रहे है तथा बुखार के केसों की जांच कर रहे है। जनजागरूकता के लिए नगर निगम के वाहनों के माध्यम से माइकिंग द्वारा डेंगू से बचाव का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया ने बताया की डेंगू का मच्छर हमारे घर और आसपास बर्तन, टायर कूलर टंकी गमले छत एवं कबाड़ में भरे पानी मैं पनपता है ऐसे पानी मे मच्छर अंडे देते है जिनसे 7 से 12 दिन के भीतर मच्छरों की उत्पत्ति हो जाती है अतः अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें एवं 7 दिवस के भीतर पानी खाली करें जिससे डेंगू बीमारी को रोका जा सकेl मच्छरों से बचाव करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे पहने। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड सामान ढंक कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 5 दिनों से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टम-टम वाहन द्वारा प्रचार कराया जा रहा है। साथ ही फिलेक्स बैनर एवं होर्डिंग द्वारा प्रचार कराया जा रहा है, साथ ही जिनके यहां लार्वा पाया जा रहा है उनके यहां नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button