सर्वपितृ अमावस्या में बैनगंगा तट लखनवाड़ा पर आरती कर किया गया दीप दान : पूजन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

सिवनी यश भारत-जिले में सर्वपितृ अमावस्या की शाम लोगो ने पितरों के लिए नदी-तालाबो में दीप दान किया। ताकि पितृ तृप्त हो सके और उनका आशीर्वाद मिलता रहे। पितृ पक्ष के अंतिम दिन पीपल के पेड़ की पूजा की गई, और दीपक जलाये गए।
क्योंकि इस पेड़ में पितरों का वास माना गया है। इसी के साथ पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा कर और वृक्ष के नीचे सरसों के तेल के दीपक में काले तिल डालकर जलाकर सुख शांति के लिये लोगो ने कामना की। कई स्थानों में इस दिन पीपल का पौधा भी लगाया गया। वहीं बैनगंगा तट लखनवाड़ा में सैंकड़ो लोगों ने मां बैनगंगा की महा आरती की और दीप दान किया।
साथ ही विशेष पूजन कर भंडारा आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय के सिद्ध पीठ मठ मंदिर में सर्वपितृ अमावस्या को रात्रि में भगवान भोलेनाथ का पूजन आरती किया। और आटे के दीपक मठ तालाब के समीप जलाए। धनोरा, केवलारी, घंसौर, लखनादौन, छपारा, कुरई,लखनादौन विकास खण्डो में भी लोगो ने नदी व तालाबों के साथ घरों में दीपक जलाकर पूजन किया।







