जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बंधक बन गई पुलिस, फिर महिला ने सुनाई खरी-खोटी…. देखें… वीडियो

पूर्णिया के कसबा स्थित गुदड़ी बाजार में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस की टीम को बंधक बना लिया। लोगों ने दिल्ली पुलिस के वीके नार्थ दारोगा सुमित यादव व अन्य पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम दुष्कर्म के आरोपित विक्की ठाकुर को पकड़ने आई थी। उसने इस बारे में न तो स्थानीय पुलिस को कोई सूचना दी, और न ही टीम में कोई महिला पुलिसकर्मी ही थी। यही नहीं वह आरोपी विक्की ठाकुर की जगह कृष्णा चौधरी के घर में घुस गए।

धड़धड़ाते हुए घर में घुस आई पुलिस को देखकर कृष्णा चौधरी और उसके परिवार के सदस्यों को कुछ समझ नहीं आया। परिवार के सदस्य डर गए। पुलिस की कार्यशैली का विरोध करते हुए उन्होंने शोर मचाया, तो आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। दिल्ली पुलिस की टीम लोगों के सवालों का ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सकी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button