इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

डीआईजी रेलवे का जबलपुर भ्रमण,आर.पी.एफ. आई.जी. जबलपुर से भेंट, एसपी रेलवे के साथ किया रेलवे जबलपुर कार्यालय का निरीक्षण

IMG 20240802 WA0085

जबलपुर यश भारत।रेलवे पुलिस की डी.आई.जी. मोनिका शुक्ला जबलपुर भ्रमण पर आयी। डी.आई.जी. शुक्ला द्वारा आर.पी.एफ. आई.जी. जबलपुर से भेंट की गई। इसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक के साथ रेलवे जबलपुर कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

IMG 20240802 WA0092

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे सिमाला प्रसाद एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर लोकेश मार्को उपस्थित रहे। डी.आई.जी. श्रीमती शुक्ला द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्या सुनी गई। इसके पश्चात् जी.आर.पी. थाना जबलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

IMG 20240802 WA00901

निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डी.आई.जी. श्रीमती शुक्ला द्वारा सभी विवेचकों को गिरफ्तारी एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंट वितरित कर प्रतिसप्ताह समीक्षा करने, जिन थानों में अधिक चोरियां हो रही है उन्हें चिन्हित करने, गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरण में विशेष ध्यान देने, फरार अपराधियों की जमानत जप्ती की कार्रवाई करने एवं चलित थानो में चोरी एवं प्लेटफार्म चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात् रेलवे स्टेशन जबलपुर में प्लेटफार्म कर भ्रमण कर डयूटीरत कर्मचारियों को अधिक से अधिक महिला संवाद करने, जागरूकतापूर्वक प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था डयूटी करने हेतु निर्देश दिए गए।IMG 20240802 WA0091 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button