जबलपुरमध्य प्रदेश

मदनमहल में प्रौढ़ को गोली मारी : घुटने में धंसी गोली

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल के शुक्ला नगर में रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में बैठे व्यक्ति को अचानक पैर में गोली लग गयी। घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ने बाहर आकर देखा तो कोई नहंी मिला। जिसके बाद परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मदनमहल महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि शुक्ला नगर निवासी राजेश सेन उम्र 50 वर्ष के परिजनों ने सूचना दी थी कि राजेश सेन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पैर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर, परिजनेां के बयान लिए है। इस दौरान पता चला कि राजेश सेन द्वारा बहुत से लोगों से ब्याज में पैसा और बैंक से कर्ज ले रखा है। शायद इसी के चलते किसी व्यक्ति ने उनपर गोली चलाई है। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लेते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu