कटनीमध्य प्रदेश
प्रभात झा का निधन, भाजपा में शोक, मेदांता में ली अंतिम सांस
भोपाल/ दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता, एमपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाजपा के सीनियर लीडर प्रभात झा ने शुक्रवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले ही भोपाल के निजी अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद भर्ती कराया गया था, तब उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था।
एयरलिफ्ट करने से पहले उनका हालचाल जानने के लिए शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। प्रभात झा के निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।