जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ : पीडि़ता के चुप रहने से बढ़े हौंसले, पुलिस तलाश जारी

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल में एक शोहदे ने दरमियानी रात महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेन्द्र चौधरी ग्राम सूखा का निवासी है। जिसने अपने पड़ोस में ही रह रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर, जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़ता ने बताया कि शोहदा काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था, लेकिन लोकलाज के कारण वह चुप थी। जिसके चलते आरोपी बुरी नियत से उसके घर में घुसा और हरकतें करने लगा। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App