जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला डांसर की गुंडागर्दी, कैमरे में कैद हुई हरकतें

जबलपुर, यशभारत। आपने अक्सर किसी प्रोग्राम में महिला डांसर के साथ बदसलूकी की खबरें सुनी और देखी होंगी लेकिन जबलपुर में इससे उलट एक महिला डांस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। महिला डांसर ने पहले तो अपने भाई के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और फिर आरोप है कि महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की। पीड़ित महिला के घर में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। महिला डांस के खिलाफ पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। मामला जबलपुर शहर के महारजपुर के पटेल नगर का है जहां रहने वाली शीला कुशवाहा नाम की महिला ने अधारताल थाने में महिला डांसर सपना उर्फ मीना सिंह के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिन्हें लेकर महिला डांसर सपना को आपत्ति है। महिला डांसर सपना अपने भाई शैली सिंह के साथ आई और पहले तो सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और फिर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के घर पर लगे सीसीटीवी में ये सारी घटना कैद हुई है। पीड़िता शीला कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि महिला डांसर सपना अवैध गतिविधियां चलाती है और कई संदिग्ध युवक-युवतियां अक्सर उसके घर आते जाते रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर महिला डांसर सपना पर सख्त एक्शन लिए जाने की मांग पुलिस से की है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button