जबलपुरमध्य प्रदेश

कंटेनर और यात्री बस में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल : राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सोनाडोंगरी के पास की घटना,बंडोल पुलिस जांच में जुटि

 

सिवनी यश भारत-जिले के बंडोल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सोनाडोंगरी अशोक लीलैंड के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां यात्री बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार SRT की बस सिवनी से जबलपुर जा रही थी। उसी समय अशोक लीलैंड के पास कंटेनर चालक कंटेनर को रिवर्स कर रहा था। जहां दोनों में टक्कर हो गई।

 

 

इस घटना में बस में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आ गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने बंडोल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे का कहना है सोनाडोंगरी ग्राम के पास यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। इसमे लगभग 6 लोगो को मामूली चोट आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu