थाना नैनपुर पुलिस ने 2 वारंट किए तामिल, महाराजपुर ने 1, मवई ने 1 स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
मंडला, यश भारत। थाना महाराजपुर पुलिस ने जिला बदर के उल्लघंन पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडला पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी, फरार वारंटियों की तलाश एवं अपराधिक प्रवृतियों के आतन अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी नैनपुर द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जाकर लगातार वारंट तामील किया जा रहा हैं।
टीम द्वारा फरार स्थाई वारंटी की तलाश की गई तलाश पर एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया एक वारंटी का वारंट तामिल कर माननीय न्यायालय पेश किया गया/ वहीं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2021 से मामले में फरार स्थायी वारंटी तथा थाना मवई पुलिस द्वारा एक वारटीं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
जिले में स्थायी/फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धर-पकड के साथ-साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना, थानों में लंबित अपराधों के आरोपियों की तलाश करना अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत जारी है।







