जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर प्रवास पर सीएम ने साधा निशाना…. कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जबलपुर,यशभारत। कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। आज भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली के दौरान जबलपुर में जिस तरह जनता में उत्साह, उमंग दिख रहा है ये भारतीय जनता पार्टी की जीत के लक्षण हैं। ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में आशीष के नामंाकन दाखिल होने के बाद कही। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि हमे जनता का आशीर्वाद मिल रहा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी विकास की राह पर चल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री के साथ आशीष ने दाखिल किया नामांकन पत्र

बुधवार को कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस मौके पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उनका नामांकन पत्र रिसीव किया। इस दौरान आशीष दुबे के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति मैं नतमस्तक हूं: आशीष दुबे

नामंाकन पत्र दाखिल करने के बाद बुधवार को भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आज की नामांकन रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह, उमंग देखी गई है उसके लिए मैं भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधित्व के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं प्रति नतमस्तक हंू।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu