जबलपुरमध्य प्रदेश
हमें भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था, पाटन विधायक अजय विश्नोई ने अपने x अकाउंट पर आशीष दुबे को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर लिखा

जबलपुर यशभारत। पाटन विधायक अजय विश्नोई के बयान प्रायः चर्चा में रहते हैं।ऐसा ही एक बयान उन्होंने अपने x अकाउंट पर डाला है। जो राजनैतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
ये लिखा x अकाउंट पर-भाजपा ने आशीष दुबे को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के निर्णय का स्वागत है। हमें भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था। भाजपा को जिताना ही हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने यह भी लिखा कि मैं चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हूं।आज मेरा एक ऑपरेशन हुआ है।जल्दी ही स्वस्थ हो कर चुनाव मैदान में आऊंगा।
चर्चा में आया ट्वीट-बीजेपी के साथ ही कांग्रेस नेता वा कार्यकर्ता भी इसे पढ़कर चर्चा कर रहे हैं।उनका कहना है कि इस मौके पर इस तरह की बात लिखने से चर्चा तो होगी ही।