जबलपुरमध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हैं : सांसद कैलाश सोनी

 

नरसिंहपुर यशभारत। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व की मंशानुरूप जिले के सभी मण्डलो में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में नरसिंहपुर नगर व नरसिंहपुर ग्रामीण मण्डल की संयुक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

 

कार्यशाला जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज व पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कैलाश सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलो से भिन्न है क्योंकि हम व्यक्ति को नही अंत्योदय के विचार को लेकर समाज में आगे बढ़ रहे है हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हैं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ रही है।

 

केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान, प्रधानमंत्री अन्न योजना, शौचालय, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना, लाडली लक्ष्मी, पी.एम.स्वनिधि, पी.एम. विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ जैसी अनेको विकासोन्मुखी योजनाए चलाई जा रही है।

 

जिसमें समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में लाभांवित है। सरकारों ने अपने हिस्से के विकास कार्य किये है अब सरकार के किये गए कार्यो को जनता के बीच पहुचाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। अत: आप सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से अभियान की गंभीरता को समझते हुए लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत मतदान केन्द्र में निवास करने वाले लाभाथिर्यो से मिलकर सरकार द्वारा उन्हें दिये गए लाभ व क्षेत्र विकास के लिए किए गए कार्यो का स्मरण कराना है और पुन: भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित करना है।

कार्यशाला को नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जावे हम सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में मोदी जी ने प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु आप सभी मतदान केन्द्र स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क स्थापित कर भाजपा की सरकारों द्वारा किए गये विकास कार्यों से अवगत कराये और आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने हेतु अपील करें। कार्यशाला की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यशाला की प्रस्तावना व बूथ पर किए जाने वाले करणीय कार्यो की विस्तृत जानकारी विधानसभा प्रभारी अभिजीत महाजन द्वारा बताई गई।

 

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रमाकांत चौबे व आभार विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा, जिला कार्यालय मंत्री कमल सिंह जाट, सह कार्यालय मंत्री शिशिर चरण दुबे, आई. टी.प्रभारी ध्रुव चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी मंडल अध्यक्ष परषोत्तम पटेल, महामंत्री अभिषेक नेमा, रवि पुआरिया, कैलाश पटेल, भगवानदास मेहरा, शिवम श्रीवास्तव, सीमा स्थापक, सरवरी सिद्धकी, बबीता जाट, चन्द्रकांत झारिया, नीलेश सोनी, बृजेन्द्र दुबे, अमन चौरसिया, रोशन राजपूत, केशव स्थापक, शैलेन्द्र साहू, सुरेश बैरागी, रत्नेश नेमा, भगवानदास प्रजापति, घनश्याम सरवैया, प्रवीण रघुवंशी, नीलेश राय, सेवाराम शुक्ला, गोविन्द शुक्ला, संजय नामदेव, दीपक ठाकुर, अजय सोनी, मयंक जैन, राकेश मेहरा, संदीप नेमा, राकेश चौरसिया, गुरूमुखदास माखीजा, गजराज सिंह पटैल, बीरन सिंह नोरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu