जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में विधानसभा घेराव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गिरफ्तार , छोड़ें अश्रु गैस के गोले

भोपाल यश भारत l विधानसभा का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए वाटर कैनिंग तथा आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया।

IMG 20240213 WA0022

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा (रेडक्रास हॉस्पिटल के सामने) पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने बैरिकेड लांघकर विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। एक गोला युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पाराशर के मुंह पर लगा। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी, श्रीनिवास बीवी, विक्रांत भूरिया समेत कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

 

घेराव में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल हैं। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, अपराध, महिला असुरक्षा और सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में युवा कांग्रेस आंदोलन कर रही है।

रोजगार दो या जेल दो

रोजगार दो या जेल दो की मांग को लेकर भोपाल में युवा कांग्रेस द्वारा जंगी प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर विधानसभा घेराव करने से पहले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास ने सभा को संबोधित किया। सभा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया। इस दौरान रेड क्रॉस चौराहे पर पहुंचने पर पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं द्वारा बेरीकेट्स को क्रॉस करने की कोशिश को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनिंग और फिर आंसू गैस के गोले चलाकर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel