जबलपुरमध्य प्रदेश

जानकीरमण कॉलेज ग्राउंड में चल रहे पार्षद कप का फाइनल आज

जबलपुर, यशभारत। महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद हर्षित यादव द्वारा स्थानीय जानकी रमण कॉलेज ग्राउंड में पार्षद कप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को स्पर्धा का सेमीफाइनल मैच संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव, एमआईसी दिनेश गुड्डू तामसेतवार, विनोद यादव, रिंकू तिवारी समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक दिनेश यादव भी मौजूद रहे। सभी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के उपरांत मैच की शुरुआत कराई। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में मोंटू इलेवन टीम विजेता रही। बता दें कि स्पर्धा का फाइनल मैच आज शनिवार को शाम साढ़े 6 बजे खेला जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button