जबलपुरमध्य प्रदेश

मूक-बधिर महिला मजदूर को बाइक सवार ने कुचला : खेत में काम करने जा रही थी, उसी वक्त हुआ हादसा, सिर में धंस गया था पत्थर

सिवनी से मेडिकल किया गया था रेफर, इलाज के दौरान मौत, एफआईआर दर्ज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

WhatsApp Image 2021 09 29 at 12.17.18 PM

जबलपुर, यशभारत। खेत में मजदूरी करने जा रही दिव्यांग महिला को बाइक सवार सरेराह रौंदता हुआ फरार हो गया। घटना के दौरान महिला सिर के बल रोड पर गिरी और वहीं पड़े नुकले पत्थर महिला के सिर में धंस गए। जिसके बाद महिला को सिवनी के ग्राम सहजना के थाना उचहरा से जबलपुर मेेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां आज महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

आरक्षक देवकीनंदन ने बताया कि संगीता बाई उम्र 43 वर्ष पति सुदामा सिंह निवासी ग्राम सहजना के थाना उचहरा जिला सिवनी खेतों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे महिला मजदूरी करने पास ही के खेत जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज र$फ्तार बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी।

लहूलुहान हालत में किया भर्ती
घटना के दौरान मची चीख पुकार के बीच ग्रामीणों ने पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन खून से सनी महिला का प्रारंभिक उपचार करने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां महिला की मौत हो गयी।

ना सुन सकती है ना बोल सकती है
पुलिस ने बताया कि महिला दिव्यांग है, लेकिन दो जून की रोटी के लिए महिला खेतों में काम कर जीवन गुजार रही थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर, डायरी संबंधित थाने भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button