जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर में नहाने गए पति को निगल गई मौत : नहर में उतराता मिला शव

जबलपुर, यशभारत। थाना पनागर के निभौरा खेरमाई पुल में एक व्यक्ति का शव आज उतराते हुए मिला। यह देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के पड़ताल करने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि वह नहर नहाने गए थे लेकिन उसे क्या पता था कि उसके पति नहर में डूब जाएंगे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार कला बाई कोल उम्र 40 वर्ष निवासी बिछुआ ने पुलिस को बताया कि दोपहर 3 बजे उसका पति शिवकुमार उम्र 45 वर्ष नहाने जाने का कहते हुये नहर तरफ गया और शाम तक वापस नहीं आया, जिनकी तलाश करते रहे। आज सुबह उसके देवर ने देखा उसके पति का शव निभौरा खेरमाई पुल के पास पानी में उतरा रहा है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App