कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

नाबालिग बच्ची का अपहरण एवं बेचे जाने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

पांच-पांच हजार के इनामी दो फरार आरोपियों को राजस्थान और जबलपुर से गिरफ्तार किया विजयराघवगढ़़ पुलिस ने

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के 5-5 हजार रूपए के घोषित ईनामी आरोपी लाल सिंह एवं भैरू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि विगत 14 अक्टूबर 2022 को फरियादी ने स्वयं की नाबालिग बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढक़र परिजनों सौंप दिया था। नाबालिग से घटनाक्रम के सम्बंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे पत्नी बनाकर रखा गया था और उसके मरने के बाद दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। उक्त मामले के 3 आरोपियों को जेल भेज दिया था। अभी दिसम्बर में इसी मामले के आरोपी रंजीत उर्फ रणजीत सिंह सिसोदिया निवासी सातलखेडी पुलिस थाना भानुपरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया था। अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के द्वारा शेष फरार आरोपी को पकडऩे के लिए 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए विजयराघवगढ़ पुलिस ने मन्दसौर जिले में दबिश दी। मुखबिर तंत्र से सम्पर्क कर फरार आरोपी के ठिकाने पर पहुंचीं जो कि अपने रहने के स्थान को बदलते हुए अपना छिपाव किए हुए रह रहा था। जिसे पकडऩे के लिए पुलिस पहुंचीं ही थी कि पुलिस को देखते ही वह रात के अंधेरे में भागने का प्रयास करने लगाए जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर भैरू सिंह निवासी ग्राम खडग़पुरा थाना पीडावा जिला झालावाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लाल सिंह सोंधिया निवासी ग्राम कादमी थाना सुसनेर जिला आगर मालवा जो कि किसी कार्य से जबलपुर आया हुआ था, जैसे ही इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अनूप सिंह को हुई तत्काल यह जानकारी सम्बन्धित क्षेत्राधिकार के प्रभाकर सिंह परिहार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी रामपुर थाना गोरखपुर जबलपुर को सूचना दी, जिन्होंने आरोपी को धर दबोचा। दोनों फरार ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय विजयराघवगढ़ में पेश किया गया, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में कटनी जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, प्रभाकर सिंह परिहार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी रामपुर थाना गोरखपुर जबलपुर, सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह पटेल, आरक्षक लालू यादव, अंजनी झा, हरिओम सिंह एवं प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Back to top button