मध्य प्रदेश

प्रदेश स्तर मोंगली क्विज प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी को मिला दूसरा स्थान

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

 

डिंडोरी यश भारत। सिवनी पेंच अभ्यारण्य में प्रदेश स्तर पर जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों की मोंगली क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। मोंगली क्विज प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी को जूनियर एवं सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिले के इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में पर्यावरण सरंक्षण की भावना विकसित करना एवं जंगली जानवरों के प्रति प्रेम की सहानुभूति जाग्रत करना है। पेंच अभ्यारण्य में प्रदेश के सभी जिलों की बेस्ट टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमे डिंडोरी जिले ने सफलता प्राप्त करते हुए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिंडोरी जिले में सीनियर वर्ग का प्रतिनिधित्व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के विद्यार्थी दुर्गावती अग्रवाल एवं पुंज प्रकाश पन्या कक्षा 12वीं गणित संकाय ने किया। विद्यार्थियों ने मोगली क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कलेक्टर विकास मिश्रा और प्राचार्य सुरेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu