जबलपुरमध्य प्रदेश

दमोह में 9वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, कटंगी डोजो ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

जबलपुर,यशभारत। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन मध्य प्रदेश एवं इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन ब्रांच दमोह के संयुक्त तत्वावधान में 9वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 1 फरवरी 2026 को स्थानीय सरस्वती विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केशव नगर, दमोह में संपन्न हुई।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन मध्य प्रदेश के सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक, एशियन जज, ब्लैक बेल्ट पांचवीं डिग्री शिहान संतोष पटेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता कोताका-हा शितोरियू कराटे शैली के अंतर्गत आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष सेंसाई दीपक विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में सभी आयु एवं भार वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के कटंगी डोजो के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही सभी रेफरी एवं निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक शिहान संतोष पटेल ने विशेष रूप से कटंगी डोजो के खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक सेंपाई विकास यादव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक: स्वर्णिमा परिहार, अक़्ला खान, सम्राट सिंह चौहान, अस्मिता ठाकुर, अनिकेत ठाकुर, सीतल प्रधान
रजत पदक: आराध्या चौहान, नैन्सी सेन, सूर्यांश सेन
कांस्य पदक: रूही परिहार, वैदिक रजक, संचिता परिहार, टीना नामदेव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button