इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय कारागार से 9बंदी होंगे रिहा

जबलपुर, यश भारत

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय कारागार से 9बंदी होंगे रिहा

जबलपुर, यश भारत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार से कुल 9 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को कल रिहा किया जाएगा। यह रिहाई शासन के निर्देशों के तहत अच्छे आचरण और निर्धारित पात्रता के आधार पर की जा रही है।
जेल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार रिहा होने वाले बंदी जबलपुर, कटनी, डिंडोरी, सिवनी एवं मंडला जिलों से संबंधित हैं। इनमें जबलपुर जिले के 2, कटनी जिले के 4, डिंडोरी, सिवनी और मंडला जिले के 1-1 बंदी शामिल हैं।
जेल प्रशासन ने बताया कि सभी बंदियों की जेल आचरण रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बंदियों की रिहाई को सुधारात्मक न्याय प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिहाई की प्रक्रिया कल सुबह विधिवत रूप से पूरी की जाएगी। इस दौरान जेल परिसर में सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि रिहा होने वाले बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button