भोपालमध्य प्रदेश

एक शहर में दस साल से जमे 800 से 1000 टीआई और डीएसपी का होगा तबादला

शहर में दस साल से जमे 800 से 1000 टीआई और डीएसपी का होगा तबादला

पुलिस मुख्यालय ने मांगी लिस्ट

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी चल रही है। पुलिस मुख्यालय ने उन सभी इंस्पेक्टर और उप पुलिस अधीक्षकों की सूची प्रदेश के सभी एसपी और भोपाल- इंदौर पुलिस कमिश्नरों से उन अफसरों की जानकारी मांगी है, जो पिछले दस साल या उससे अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में 800 से 1000 अधिकारियों का स्थानांतरण हो सकता है।
यह कार्रवाई आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक चौधरी सुजीत मेर सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल के मद्देनजर की जा रही है, जिसका जवाब 2 दिसंबर को दिया जाना है।
पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों और भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नरों को चार बिंदुओं का एक प्रोफार्मा भेजकर तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
नीति का उल्लंघन
सरकार की मौजूदा तबादला नीति के अनुसार, अधिकारी तीन वर्ष में स्थानांतरण के लिए पात्र हो जाते हैं, जबकि पाँच वर्ष में अनिवार्य रूप से बदली के लिए विचारणीय होते हैं। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन दस वर्ष तक एक ही जिले में जमे रहना स्पष्ट रूप से तबादला नीति का उल्लंघन माना गया है। विभाग अब इस उल्लंघन पर शिकंजा कस रहा है ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता और संतुलन बना रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button