80 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों डीजी डिक्स से होंगे सम्मानित -सूची में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम

80 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों डीजी डिक्स से होंगे सम्मानित
-सूची में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम
भोपाल, यशभारत।
मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को हर वर्ष दिए जाने वाले पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एंव डीजी डिक्स के लिए नामों तक हो चुके हैं। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया है। इस सम्मान वर्ष 2024 के लिए प्रदान किया जाना है।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2024 के लिए महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एंव डिक्स प्रदान की जाना है। उसमें विनीता मालवीय सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुमु भोपाल, आभा तिर्की सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुमु भोपाल, सारिका शुक्ला सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुमु भोपाल, विक्रम सिंह, तत्का. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर हाल जिल मऊगंज, शीला सुराणा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) औबेदुल्लागंज जिला रायसेन, अदिती बी. सक्सेना अनुविभागीय अधिकारी बाड़ी जिला रायसेन, नवीन दुबे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लवकुशनगर जिला छतरपुर, दिलीप सिंह परिहार, निरीक्षक (का.वा. उ.पु.अ.) यातायात जिला उज्जैन, अविनाश कुमार शर्मा, निरीक्षक (का.वा. उ.पु.अ.), सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल, जय सिंह तोमर रक्षित निरीक्षक नगरीय पुलिस भोपाल समेत 80 पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 80 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।







