मध्य प्रदेशराज्य

75 लाख की टंकी बोली हुई है लापरवाही : कलेक्टर ने पीएचई विभाग के एसडीओ को किया निलंबित

Table of Contents

रीवा।मध्य प्रदेश मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत खटखरी में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। करीब 75 लाख रुपए की लागत से तैयार यह टंकी अभी तक पंचायत को हैंडओवर भी नहीं हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, टंकी का निर्माण 2021-22 से चल रहा था और इसे पूरी तरह तैयार बताया जा रहा था। लेकिन जैसे ही टेस्टिंग के दौरान इसमें पानी भरा गया, पूरी संरचना ढह गई।

इस परियोजना में पाइपलाइन सहित करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे, जिसका मकसद ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना था। टंकी गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने पीएचई विभाग के एसडीओ ए.पी. तिवारी को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button