जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरगी बांध के 7 गेट खुले, नर्मदा में जलस्तर बढ़ा

7 gates of Bargi dam opened, water level in Narmada increased

बरगी बांध के 7 गेट खुले, नर्मदा में जलस्तर बढ़ा

जबलपुर, शहर में जारी मूसलाधार बारिश के चलते बरगी बांध के आज सात गेट खोल दिए गए हैं। पहले पांच गेट आधा मीटर तक खोले गए थे, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर को दो और गेट खोल दिए गए। अब कुल सात गेटों से पानी की निकासी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार गेटों से 1 मीटर तक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि तीन गेटों से डेढ़ मीटर तक पानी निकल रहा है। बांध के गेटों और पावर हाउस के माध्यम से कुल 47,322 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदी किनारे जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और जलाशयों से दूर रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button