जबलपुरमध्य प्रदेश

7 साल की मासूम को सर्प ने डसा : मां ने करली दूसरी शादी तो चाचा के साथ रह रही थी बालिका

जबलपुर, यशभारत। कुण्डम के ग्राम बिसनपुरा में सात साल की मासूम की सर्पदंश से मौत हो गयी। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर, अलग घर बसा लिया। जिसके बाद बालिका अपने चाचा के यहां रह रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाचं में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ सिंह 35 वर्ष निवासी बिसनपुरा ने बताया कि उसके भाई सुम्मत कुसराम की मौत 6 वर्ष पहले हो चुकी है भाई की लड़की शालिनी कुसाराम 7 वर्ष की उसके साथ रहती है शालिनी की मां शालिनी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। रात को पूरा परिवार रात में आंगन में सो रहा था रात लगभग 2 बजे भतीजी शालिनी अचानक उठकर रोने लगी , उसने पूछा क्या हो गया तो बताया कि हाथ की अंगुली में किसी चीज ने काट लिया है , उसने देखा तो सर्प निकल भाग रहा था, कुछ देर बाद झटपटाने के बाद भतीजी शालिनी की मृत्यु हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button