जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायक अयोग्य:हिमाचल स्पीकर बोले- जनता ने 5 साल के लिए सरकार चुनी; ये आयाराम-गयाराम कर रहे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। उन्हें पार्टी व्हिप के उल्लंघन का दोषी माना गया है।

स्पीकर ने कहा, ‘सरकार को जनादेश मिला। जनता ने 5 साल के लिए सरकार चुनी और ये लोग आया राम, गया राम की पॉलिटिक्स कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इन लोगों ने खुद एंटी डिफेक्शन लॉ को न्योता दिया।’

अयोग्य करार दिए गए विधायकों में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं।

इन्होंने पार्टी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की जगह भाजपा के हर्ष महाजन को वोट दिया है। इससे सिंघवी राज्यसभा चुनाव हार गए।

हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार है, जिसमें विधायकों पर इस तरह की कार्रवाई की गई है।

अयोग्य घोषित विधायक शर्मा बोले- कोर्ट जाएंगे, सरकार का जाना तय
स्पीकर की कार्रवाई पर अयोग्य करार दिए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम डरकर राजनीति नहीं करते। प्रदेश के हित में सरकार का जाना तय है। स्पीकर खुद डेढ़ घंटे सदन में नहीं आए। हमारी साइन की हुई हाजिरी भी लगी है। नोटिस भी केवल एक सदस्य को भेजा गया। हम इसे कोर्ट में चुनौती देंगे।

Related Articles

Back to top button