सड़क पर बैखौफ होकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

सड़क पर बैखौफ होकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
सड़क पर बेखौफ होकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले छह अज्ञात आरोपियों को गांधी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर क्षेत्र में रोड पर वाहन चालक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चालक का पीछा किया। जब आरोपी मूल चालक को पकड़ नहीं पाए, तो उन्होंने गुस्से में दूसरे वाहन चालकों को निशाना बनाया और बीच सड़क पर आधा दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। घटना की सूचना मिलते ही, गांधी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के में शामिल अनस (22), पिता समीर अली खान, साजिदा नगर, करबला रोड। आरिश खान (24), पिता परवेज खान, साजिदा सुल्तान मस्जिद के पीछे, कर्बला रोड। मोहम्मद अदनान (17), पिता मोहम्मद रईस, शाहजहानाबाद। (नाबालिग) केडी उर्फ फेस (22), पिता मोहम्मद रफी, मॉडल ग्राउंड, शाहदराबाद। वाहिद (25), पिता मोहम्मद सौरभ, मॉडल ग्राउंड, शहीराबाद। फराह आरोपी शान। सहित एक नाबालिग भी शामिल है।







