
दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना लोधी कॉलोनी एरिया में CRPF हेडक्वार्टर्स की कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को बलि की कहानी सुनाई।पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम विजय और अमन हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं। जिस बच्चे की हत्या की गई, उसका नाम धर्मेंद्र है। धर्मेंद्र के पिता अशोक भी मजदूर हैं। वे यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।