जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गुना में कुएं में दम घुटने से 5 की मौत, CM मोहन यादव ने 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दुखद हादसे में कुएं में दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को “अत्यंत दुखद” बताते हुए तत्काल प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद खबर को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के धरनावदा गांव में हुए हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं।”सीएम ने आगे बताया, “मैंने प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत जी को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के निकटतम परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।” उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय कष्ट को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना भी की।यह घटना गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के धरनावदा गांव में हुई है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button