इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

5 राज्यों में कांग्रेस हारी तो मुंडवाया सिर: नेता ने UP छोड़कर सभी जगह कांग्रेस सरकार बनने की भविष्यवाणी थी

यूपी समेत 5 राज्यों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। इस हार पर राजगढ़ में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने मुंडन कराया। दरअसल इस कार्यकर्ता ने प्रतिज्ञा ली थी कि यदि 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो वह अपने बालों का त्याग करेगा। गुरुवार को जब चुनावी नतीजे आए, तो कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद इस कार्यकर्ता ने अपने प्रतिज्ञा के अनुसार मुंडन करवाया।

कांग्रेस के इस कार्यकर्ता का नाम बाबू मीणा है, जो नरसिंहगढ़ के लखनवास मंडलम अध्यक्ष है। बाबू मीणा ने कांग्रेस की हार पर बीच चौराहे पर सिर मुंडवाया। कांग्रेस नेता ने दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडवाकर अपना वचन निभाया है। 5 राज्यों के चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया था कि 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि एक में सपा की। उन्होंने  प्रतिज्ञा की थी कि यदि कांग्रेस चार राज्यों में सरकार नहीं बना पाई तो वे मुंडन करवाएंगे।

दिग्विजय सिंह के सामने बयां किया था दर्द
बता दें कि पिछले दिनों राजगढ़ आए दिग्विजय सिंह के सामने मीणा ने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था – साहब जब भी कांग्रेस के विधायक बनते हैं तो हमारी बेइज्जती होती है। जब कांग्रेस के विधायक नहीं रहते हैं तो हमारी इज्जत होती है। मैं पार्टी के काम के लिए एक जेब मे रोटी और दूसरी जेब मे दवाई लेकर चलता हूं। उसके बावजूद जब भी कांग्रेस के विधायक बनते हैं, तो हमारा मजाक उड़ाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu
Latest Update
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.