जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

हृदय रोग से पीड़ित 3 माह के प्रियांश की हुई सर्जरी: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ इलाज

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला जबलपुर में हृदय रोग से ग्रसित बालक प्रियांश मरावी को मिला लाभ।

 

जबलपुर कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालक प्रियांश मरावी उम्र 3 माह 13 दिवस पिता प्रेम मरावी निवासी ग्राम करनपुरा तहसील कुण्डम, जबलपुर का बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।

विकासखण्ड कुण्डम के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राज के मार्गदर्शन में क्षेत्र की आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आर.बी.एस.के. टीम ने पाया कि बालक प्रियांश मरावी जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। आर.बी.एस.के. टीम में पदस्थ डॉ. महेन्द्र किरार एवं डॉ. वैशाली भगत व संगीता साकेत, ए.एन.एम. द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम.  सुभाष शुक्ला को उपलब्ध कराई। जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्चे की जांच कराकर, अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा से की गई। तत्काल कार्यवाही करते हुये डॉ. संजय मिश्रा द्वारा समिति गठित कर बच्चे की शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संचालक, नारायणा हृदयालय मुम्बई, महाराष्ट्र में रेफर किया गया। जहॉ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से राशि रूपये 110000 (शब्दो में – एक लाख दस हजार रूपये) से हृदय रोग की दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को निःशुल्क सर्जरी की गई। बच्चे के मात-पिता द्वारा जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त आर.बी.एस.के. टीम को सर्जरी के लिये आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App