कटनीमध्य प्रदेश

3 साल में 300 करोड़ के काम, बिना कर्ज लिए सभी वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्य, कई योजनाएं पूरी तो कई पर प्रगतिरत

कटनी, यशभारत। नगर निगम के 3 वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। अब कटनी विकास की ओर अग्रसर है। ऐतिहासिक नगरी बारडोली  को स्वच्छ रखने के साथ जलप्लावन और जलसंकट से राहत की हो या अधोसंरचना विकास कार्यों के साथ ही वायु गुणवत्ता में सुधार, जलसंरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण तथा स्वच्छता की उड़ान हो। इन सब क्षेत्रों में शहर के नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अभी तक नगर निगम के द्वारा लगभग 300 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें खास बात यह रही कि इस अवधि में एक रुपए भी कर्ज नहीं लिया गया न ही नागरिकों पर कर का भार ही बढ़ाया गया। अगले 2 साल में नगर निगम को कर्जमुक्त करने का संकल्प लिया है। महापौर  प्रीति संजीव सूरी ने यशभारत  से बातचीत में अपने 3 सालों का रिपोर्ट कार्ड बताया। महापौर ने बताया कि करीब 100 करोड़  की लागत से केवल लोककर्म विभाग के अंतर्गत सडक़, नाला-नालियों और पुलियों के निर्माण, 150 करोड़ की लागत से दो फेस में सीवर का कार्य, अमृत योजना में करीव 50 करोड़ कराकर एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए अभी तक लिये गए सभी संकल्पों को पूरा करने का प्रयास किया गया है। महापौर ने कहा हमने जो संकल्प लिए हैं  वो भी पूरे किए जाएंगे। आगामी 2 वर्षों में 200 करोड़ के लगभग कार्य कराए जाने वाले विकास कार्यों का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। शहर विकास में सांसद, विधायक और निगम परिषद, निगम अधिकारियों सहित सभी वर्गों के नागरिकों का बराबर मार्गदर्शन मिलता रहा है। कुछ वार्डो में कुछ मूलभूत सुविधाओं की दरकार और है जिनकी ओर भी हम सब मिलकर योजनाएं बना रहे है।
तीन वर्षों में कराये ये काम

1. कलेक्ट्रेट के सामने शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण।

2. झिंझरी में नवीन बस स्टेंड का निर्माण।

3. पुरानी चौपाटी में पक्की दुकानों का निर्माण कराकर व्यवस्थित चैपाटी की स्थापना।

4. वेंकट वार्ड में 1.10 लाख की लागत से निषाद विद्यालय भवन का निर्माण।

5. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभगम 6669 हितग्राहियों को आवासों की सुविधा।

6. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेमनगर में 32 दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण।

7. रिवर फ्रंट योजना के तहत 8 करोड़ की लागत से नगर के कटाएघाट, मोहन घाट एवं मसुरहा घाट का सौदर्यीकरण कार्य।

8. नगर के तीन स्थलों में एसटीनिर्माण का कार्य।

9. मुख्य मार्गो एवं चैराहों का सौंन्दर्यीकरण।

10 मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में मुख्य मार्गों की सडकों का नवीनीकरण।
11 सुगम जलनिकासी एवं स्वच्छता की दृष्टि से विभिन्न वार्डो में नाले एवं नालियों का निर्माण।

12. तीन वर्षो में नागरिकों को जल संकट का नहीं करना पड़ा सामना।

13. सीवर लाईन विस्तार का कार्य।

14. सुरम्य पार्क का सौदर्यीकरण।

15. स्वीमिंग पूल का पुन: संचालन

IMG 20250812 123536

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button