कटनीमध्य प्रदेश

अहमद नगर में अवैध प्लाटिंग का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कटनी। शहर के राममनोहर लोहिया वार्ड अहमद नगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि बिना वैधानिक अनुमति और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में बांटकर बेचा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन पर न तो नगर निगम से विधिवत कॉलोनी विकास की स्वीकृति ली गई है और न ही सड़क, नाली, बिजली व पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद खुलेआम प्लॉट की खरीद-फरोख्त जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ेगा। साथ ही शासन को राजस्व की भी हानि हो सकती है।
रहवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी गतिविधियां जारी हैं।

इनका कहना है

इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

तपस्या परिहार

आयुक्त नगर निगम कटनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button