दमोह lबटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम मगोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस घटना में देव सिंह लोधी (38) की मौत हो गई। अनेक आरोपियों ने एक मत होकर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी l घटना की सूचना मिलते ही मगरोन पुलिस 112 वाहन की मदद से घायल को बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दियाl
परिजनों का कहना है कि मामूली विवाद के चलते देव सिंह की जान ले ली गई।परिजनों का यह भी आरोप है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद वे खुलेआम दबंगई करते रहे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हैंl पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैl
Back to top button